फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rats cut off electricity to five thousand houses

Chandauli News: चूहे ने गुल कर दी पांच हजार घरों की बिजली

Tue, 31 Dec 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rats cut off electricity to five thousand houses
दुलहीपुर। चूहे के चलते चंधासी फीडर के पांच हजार घरों की चार घंटे तक बिजली गुल रही। सोमवार को दोपहर में करीबब डेढ़ बजे उपकेंद्र के चंधासी फीडर के पैनल में चूहा घुस गया, जिससे शार्ट सर्किट हो गया और आपूर्ति ठप हो गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

चंधासी बिजली उपकेंद्र के 11 केवी के पैनल में सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे तेज आवाज के साथ शार्ट सर्किट के चलते पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ ने जेई मुकेश कुमार यादव को जानकारी दी। जेई ने निर्देश पर कर्मचारियों ने फीडर से जुड़े क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू की। इस दौरान कहीं भी कोई समस्या नजर नहीं आयी। इसके बाद जब कर्मचारियों ने पैनल को खोला तो देखा कि चंधासी फीडर के पैनल में चूहा को मरा हुआ है। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे वहां से हटाया और आपूर्ति को बहाल किया। इस संबंध में एसडीओ मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि पैनल में चूहा घुस जाने के कारण हुए शार्ट सर्किट के चलते चंधासी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। गड़बड़ी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed