{"_id":"62ed6ace1394263ba67983d8","slug":"ranchi-banaras-intercity-will-run-from-august-20-chandauli-news-vns66768910","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कोरोना काल से बंद रांची-बनारस इंटरसिटी इस दिन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कोरोना काल से बंद रांची-बनारस इंटरसिटी इस दिन चलेगी
Sat, 06 Aug 2022 10:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:37 AM IST
सार
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रांची बनारस एक्सप्रेस रांची से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी। वहीं बनारस से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में बंद हुई रांची बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 अगस्त से फिर चलेगी। सप्ताह में पांच दिनों तक इसका संचालन किया जाएगा। इससे रांची से वाराणसी की यात्रा करने वालों को आसानी होगी। 20 अगस्त से इंटरसिटी रांची से और 21 अगस्त से वाराणसी से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रांची बनारस एक्सप्रेस रांची से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी। वहीं बनारस से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन रांची से रात 20.10 बजे खुलेगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी ओर 08.05 बजे यहां से खुलकर काशी से 08.47 बजे तथा वाराणसी से 09.10 बजे खुलकर 09.25 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बनारस से शाम 15.00 बजे खुलकर वाराणसी से 15.30 बजे, काशी से 15.45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 16.38 बजे, भभुआ रोड से 17.20 बजे खुलकर दूसरे दिन भोर में 04.15 बजे रांची पहुंचेगी ।
विज्ञापन
इस गाड़ी में एसएलआर के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।