फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ramdhari Singh was the pioneer poet of Birha Jagat: Dr. Mannu Yadav

बिरहा जगत के प्रणेता कवि रहे रामधारी सिंह: डॉ. मन्नू यादव

Sat, 01 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ramdhari Singh was the pioneer poet of Birha Jagat: Dr. Mannu Yadav
विकासखंड के कटरिया गांव स्थित राष्ट्रीय बिरहा अकादमी में शनिवार को बिरहा के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें बिरहा के क्षेत्रीय लोक गायकों व कवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बिरहा अकादमी के निदेशक व अंतर्राष्ट्रीय बिरहा गायक डॉ. मन्नू यादव ने कहा कि बिरहा के छंद विधान के प्रणेता कवि रामधारी सिंह की स्तुति को करीब 70 फीसदी बिरहा अखाड़ों में गाया जाता है। वे कवि के साथ गीतकार थे। उनकी रचनाओं को वीर रस के प्रसिद्ध गायक रामदेव, रामखेलावन पुजारी सहित तमाम गायक प्रस्तुत कर चुके हैं। पूर्वांचल व अन्य जगहों पर उन्हें पिंगल आचार्य के रूप में जाना जाता है। कहा कि वे अखाड़े के भेदभाव को भुलकर सभी को छंद, अलंकार, पिंगल शास्त्र की बारीकियां बताते थे। वे बिरहा जगत के संत कवि और गीतकार माने जाते हैं। आजीवन माधवी छंद, रूपमाला छंद, सारंगी छंद, करखा छंद आदि की रचना कर बिरहा जगत की मान बढ़ाते रहे। कहा कि बिरहा के संरक्षण से समूची संस्कृति का संरक्षण होता है। यह लोक व शास्त्र में सामंजस्य की विधा है। बिरहा मनोरंजन का साधन होने के साथ सामाजिक संदेश का वाहक भी होता है। इस मौके पर गायक अशोक कुमार, डॉ. विरंजय सिह, चरन सिंह, राजीव यादव, मितालू पांडेय, बबलू यादव, पूजा रानी, रामप्रताप, नवनीत पटेल, सुनील यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed