फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajdhani Express stood for an hour due to AC failure

एसी खराब होने से एक घंटे खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस

Fri, 30 Sep 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express stood for an hour due to AC failure
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही अप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खूब हो हल्ला किया। बाद में एसी ठीक होने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक स्थानीय जंक्शन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

यात्री ट्रेनों में बदइंतजामी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेनों में एसी खराब होने की शिकायतें अक्सर मिलती है। अब राजधानी जैसी वीआइपी ट्रेनों में भी एसी खराब होने की शिकायत मिलने लगी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात ऐसा ही वाकया सामने आया। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस बुधवार को आधी रात के बाद पौने एक बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुली लेकिन यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। कोच संख्या ए फोर के यात्रियों ने बताया कि कोच का एसी गया जंक्शन के पहले से खराब है। इसकी लगातार की शिकायत की जा रहे लेकिन ठीक नहीं किया जा रहा है। यात्रियों ने चेताया कि जब तक एसी ठीक नहीं होगी। ट्रेन आगे नहीं जाएगी। सूचना पर इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर पीएस साहा और डिप्टी एसएस मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद एसी ठीक हुआ और पौने दो बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री का बैग सीट पर छूट गया। यात्री के रेल मदद पर शिकायत करने पर आरपीएफ ने स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन के बी-8 कोच के सीट संख्या 70 से बैग बरामद कर लिया। बाद में बैग की शिकायत करने वाले रमेश कुमार के मोबाइल पर संपर्क किया गया। यात्री बृहस्पतिवार को स्टेशन पर आए।यहां बैग को सुरक्षित वापस कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed