फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Raised awareness about education by organizing a rally.

Chandauli News: रैली निकालकर शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 03 Apr 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about education by organizing a rally.
धानापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीईओ अवधेश सिंह। संवाद
धानापुर। कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल छात्र-छात्राएं बैंड-बाजा, बैनर और पोस्टर के साथ कस्बा, बाजार और आसपास की बस्तियों में पहुंचे तथा लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने अभिभावकों से विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से कहा कि छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन नजदीकी विद्यालयों में कराएं, ताकि उन्हें निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय धानापुर के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रैली में जैद इरफान अली मंसूरी,मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed