फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rain affected wheat harvesting, damage to mango fruits

ान गेहूं के बाद अब आम की फसल पर प्रकृति की मार

Tue, 05 May 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Rain affected wheat harvesting, damage to mango fruits
बारिश के बाद कंदवा के असना में हुआ जलभराव। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी और मंगलवार की भोर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। तेज आंधी और बारिश से आम के फल को ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं खलिहान में रखे भूसा और अनाज भींग गए। जबकि कई मार्गों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। गेहूं कटाई का काम अंतिम चरण में है। बारिश से यह काम भी रुक गया है। गेहूं की कटाई और मढ़ाई जैसे शुरू हुई तब से मौसम खराब चल रहा है। चार से पांच दिन के अंतराल पर लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। मंगलवार की भोर में तेज आंधी और पानी ने किसान परेशानी में आ गये। पीडीडीयू नगर सहित सकलडीहा, चहनियां, कमालपुर, कंदवा, सैयदराजा, नियामताबाद सहित पूरे जिले में किसानों का काफी नुकसान हुआ है। खलिहान में अनाज भूसा भींग गया तो आम के फल को भी नुकसान हुआ है। उद्यान विभाग के अनुसार जिले में पांच हेक्टेयर में बाग हैं । इस आंधी और बारिश से 25 फीसदी से अधिक आम फल खराब हुए हैं। एक से डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से मार्गों पर पानी भर गया। नगर के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, महमूदपुर, नई बस्ती, अलीनगर, शाहकुटी, चतुर्भुजपुर मे बारिश की वजह से कच्ची सड़कों पर कीचड़ हो गया। इससे लोगों चलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सैयदराजा से चतुरभुजपुर मार्ग पर पानी लगने से लोग परेशान रहे। जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा का कहना है कि जिले में आंधी पानी से 25 फीसदी आम के फलों को नुकसान हुआ है। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार भोर में हुई बरसात से किसानों के खेत मे रखें गेहूं की कटाई के बोझ भीग गए । जिससे कटाई का काम रुक गया।
विज्ञापन

कंदवा। स्थानीय थाना के औरइया पट्टी लाल गांव में बारिश से बचने के लिए छत से उतरते समय सीढ़ियों पर पैर फिसल कर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामपुर चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरइया पट्टी लाल निवासी लल्लन शर्मा (52) सोमवार की रात छत पर सो रहे थे। मंगलवार की भोर में करीब चार बजे बारिश होने पर घबड़ाकर छत से नीचे उतरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की चीख सुनकर परिजनों को मामले की जानकारी हुई और परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे रामपुर चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता शव को कब्जे में लेकर चौकी आए और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed