{"_id":"6a46c46beda31693d00dd565","slug":"rain-accompanied-by-thunder-and-lightning-brings-relief-from-the-heat-chandauli-news-c-189-1-svns1011-150819-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गरज-चमक के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गरज-चमक के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
इलिया में बारिश के बाद सड़क पर लगा पानी। संवाद
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले के कई क्षेत्रों पर बृहस्पतिवार की सुबह और दोपहर बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इलिया में गरज-चमक के साथ करीब 40 मिनट तक जोरदार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं, धान की रोपाई में जुटे किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि कस्बे और गांवों की सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। काले बादलों छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट तक मूसलाधार बारिश से गर्मी का असर कम हुआ। किसानों का कहना है कि बारिश से धान की रोपाई में तेजी आएगी। दूसरी ओर, तेज बारिश ने कस्बे की जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी।
विज्ञापन
बाजार सहित कई इलाकों में पानी भर गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ने पूरे प्रदेश में दस्तक दे दी है। 24 घंटे के भीतर जिले में बिजली गिरने, 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।