फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railways will run special trains, there will be convenience

Chandauli News: स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, होगी सलूलियत

Sat, 16 Dec 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Railways will run special trains, there will be convenience
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन पटना और आरा से आनंद विहार, सहरसा से अंबाला कैंट, मुजफ्फरपुर से पुणे और सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (क्लोन संपूर्ण क्रांति) पटना से 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शाम चार बजे खुलकर अगले दिन सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंचेी। वापसी में यह गाड़ी आनंद विहार से 18 दिसंबर से एक जनवरी तक सप्ताह के सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह 08.00 बजे खुलकर उसी दिन 21.55 बजे पटना पहुंचेगी। इस स्पेशल में फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के दो, थर्ड एसी के दो, इकॉनामी के पांच, शयनयान श्रेणी के छह और जनरल तीन कोच होंगे। इसी तरह आरा-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल आरा से 18 से 29 दिसबंर तक सप्ताह के सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार की शाम 15.45 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 19 से 30 दिसंबर तक सप्ताह के मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को सुबह 09.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे आरा पहुंचेगी। इसमें, शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 11 कोच होंगे। मुजफ्फरपुर पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 20 से 27 दिसंबर तक दिन में एक बजे खुलकर अगले दिन 21.00 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 से 28 दिसंबर तक पुणे से रात 23.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 06.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल में फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के दो, थर्ड एसी के 11, इकॉनामी के चार कोच होंगे। वहीं, मुजफ्फपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस 19 और 26 दिसंबर को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 21 और 28 दिसंबर को सिकंदराबाद से दिन में 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसमें फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के चार,थर्ड एसी के दस और इकॉनामी क्लास के चार कोच होंगे। यह सभी ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी। वहीं, सहरसा अंबाला कैंट एक्सप्रेस स्पेशल चलेगी, जो पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed