फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway workers will strike on May 1 for old pension

Chandauli News: पुरानी पेंशन के लिए एक मई को हड़ताल करेंगे रेलकर्मी

Tue, 12 Mar 2024 11:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
Railway workers will strike on May 1 for old pension
पीडीडीयू नगर। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारी एक मई को हड़ताल करेंगे। इसके लिए 19 मार्च को रेलवे को नोटिस दिया जाएगा। यह निर्णय पटना में दस मार्च को आयोजित ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की बैठक में लिया गया। सोमवार को प्लांट डिपो कारखाना परिसर में पदाधिकारियों ने बैठक कर रेल कर्मचारियों से समर्थन की अपील की। बैठक में ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान ने कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर सभी के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग एवं एआईआरएफ के दिशा निर्देश पर वर्ष 2023 में व्यापक और राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया। दस अगस्त 2023 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आयोजित रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इस विषय पर फेडरेशन की ओर से संयुक्त फोरम से विशेष बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन की मांग पर जोर दिया गया। यूनियन की ओर से हड़ताल को लेकर मतदान कराया गया। इसमें 98 प्रतिशत रेलकर्मियों ने हड़ताल पर सहमति दी गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि रेलकर्मी एक मई को सुबह आठ बजे से हड़ताल पर रहेंगे। इसके पूर्व रेलवे के कर्मियों पर कार्य के दबाव के विरोध में दो अप्रैल को क्रू प्वाइंट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सुल्तान अहमद, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, जीत बहादुर थापा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed