{"_id":"6213e52d091c9b7f3c2faadc","slug":"railway-workers-will-demonstrate-to-solve-the-problems-chandauli-news-vns6396236163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन का निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक पटना स्थित जेपी सेंटर में हुई। इसमें रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया। यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कर्मचारियों से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले कुछ समय से प्रशासन का रवैया कर्मचारियों के खिलाफ दिख रहा है। कई मुद्दों पर उच्च प्रशासन यूनियन के प्रस्ताव की अनदेखी कर रहा है। चाहे स्टाफ की कमी का मामला हो चाहे अनुकंपा पर नियुक्ति का मामला। सभी मंडलों में यात्रा भत्ता, नाइट एलाउंस, राष्ट्रीय अवकाश भत्ता सहित अन्य मुद्दों पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक कदम नही उठाया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए डीके पांडेय ने संगठन में अनुशासन के महत्व को समझाया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्रा, मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष बीपी यादव, बिंदू कुमार, संजय मंडल, आरके मंडल, रमेश कुमार, मो.जियाउद्दीन, मनीष कुमार, ओमप्रकाश, केदार प्रसाद, केके मिश्रा, पीके मिश्रा, बीबी पासवान, मनोज कुमार पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, मृदुला कुमारी, ओम प्रकाश शर्मा रहे।