पीडीडीयू नगर: कोच के नीचे काम कर रहे थे रेलकर्मी और चल पड़ी ट्रेन, रेलवे अधिकारियों में खलबली
इतनी बड़ी घटना के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद अब अधिकारियों में खलबली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू नगर) जंक्शन पर ट्रेन के एक्सल का नट-वोल्ट ठीक करते समय कर्मचारियों के ऊपर से ट्रेन गुजरने का वीडियो वायरल हो गया है। इससे रेलवे अधिकारियों में खलबली मची है। दो दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसको लेकर चर्चा है।
हल्दिया से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार की रात दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। जांच के दौरान कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मियों ने देखा कि ट्रेन के स्लीपर कोच एस-5 के नीचे हाट एक्सल का नट ढीला है। इसके बाद दो कर्मचारी कोच के नीचे जाकर इसे ठीक करने लगे।
इसी बीच ट्रेन खुल गई। इस पर खुद को बचाने के लिए कर्मचारी पटरी के बीच लेट गए। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने दौड़ कर ट्रेन में घुस कर चेन पुलिंग की। इसके बाद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। विभागीय कर्मियों ने इसका वीडियो भी बनाया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद अब अधिकारियों में खलबली है।
नियम के अनुसार खड़ी ट्रेन के नीचे मरम्मत के पूर्व स्टेशन मास्टर को सूचना दी जाती है। इससे मरम्मत होने तक सिग्नल लाल रहता है। मरम्मत के बाद ही ट्रेन आगे बढ़ाई जाती है। अब स्टेशन मास्टर को क्यों सूचना नहीं दी गई। यह समझ के परे है। स्टेशन निदेशक मोहम्मद इकबाल ने ट्रेन के नीचे काम के दौरान ट्रेन चलने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना की जांच की जा रही है।