फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway workers protest against surrender of vacant posts

रिक्त पदों को सरेंडर करने के विरोध में ईसीआरकेयू ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Railway workers protest against surrender of vacant posts
पीडीडीयू नगर। रेलवे में नन सेफ्टी केटेगरी के रिक्त 50 प्रतिशत पद सरेंडर करने के फैसले के विरोध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले रेलकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जगह जगह हुए प्रदर्शन के दौरान रेल कर्मियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि रिक्त पदों को सरेंडर करने का फैसला तुगलकी है। चेतावनी दी कि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के बैनतले पीडीडीयू जंक्शन यार्ड में कंट्रोल टावर के समीप रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारी नेता अशोक सिंह ने कहा कि रेलवे बोर्ड के मानव शक्ति योजना में निर्देशलय की ओर से पत्र जारी करते हुए सभी जोनल रेलवे एवं उत्पादन यूनिट के महाप्रबंधक को निर्देशित किया है कि गैर संरक्षा कोटि के 50 प्रतिशत पदों को तुरंत खत्म किया जाए। इसके लिए 31 मई की तिथि निर्धारित की गई है। यह फरमान न केवल मजदूर विरोधी है, बल्कि रेल विरोधी भी है। इसका सीधा प्रभाव रेल कर्मचारियों पर पड़ेगा। चेतावनी दी कि यदि रेलवे बोर्ड अपने आदेश को वापस नहीं लेता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष बदरुद्दीन, वाईपी सिंह, पीएस सिंह, जय प्रकाश राय, बिंद कुमार, मुन्ना सिंह, एके भारती, हनुमान सिंह, जीत लाल, आरपी सिंह, विंध्याचल कुमार, राजु, रजनीश सिंह, संतोष कुमार, राजेंद्र, नरेन्द्र कुमार, सुमित मिश्रा, अरविंद कुमार, चंद्रशेखर रहे। इसी तरह ईसीआरकेयू प्लांटडिपो शाखा की ओर से प्लांट डिपो इंजीनियरिंग करखाना के ट्रैक मशीन अनुभाग के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि रेलवे बोर्ड के इस फरमान से आने वाले समय में होने वाली संवर्ग पुन: संरचना प्रभावित होगी। इसके साथ ही गैर संरक्षा कोटि के पदों पर भर्ती प्रक्रिया एवं भावी जीडीसी की चयन भी इससे प्रभावित होंगे। शाखा मंत्री सुल्तान अहमद ने कहा कि प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के संरचना साला अनुभाग के ब्रिज गर्डर के लिए मुख्यालय हाजीपुर ने वर्ष 2022- 23 के लिए 2600 एमटी का उत्पादन लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके परिपेक्ष्य में 220 एमटी मासिक लक्ष्य उत्पादन किया जाना चाहिए लेकिन वर्तमान में केवल 16 से 17 स्पैन ओडब्लूजी गर्डर एवं कुछ एफओबी का कार्यभार ही कारखाना के पास है। इस अवसर पर एके उपाध्याय, बीबी सिंह, मोहन राम, मीनू कुमारी, पिंकी कुमारी, संजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार सिंह, करमजीत प्रसाद, महेश कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, जीत बहादुर थापा, ऋषिकेश यादव ,असलम आरजू, नारद मुनि राय रहे। अध्यक्षता एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed