फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway worker's house was stolen to pay lawyer's fees

Chandauli News: वकील को फीस देने के लिए रेलकर्मी के घर की थी चोरी

Mon, 02 Sep 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Railway worker's house was stolen to pay lawyer's fees
पीडीडीयू नगर। लोको कॉलोनी स्थित रेलकर्मी के आवास का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर मुगलसराय कोतवाली में सात मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे की पैरवी के लिए वकील की फीस के पैसे नहीं होने पर आरोपियों ने चोरी की थी। तीनों केे पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जौनपुर निवासी कन्हैया लाल पीडीडीयू मंडल में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं और लोको कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। रक्षाबंधन पर 16 अगस्त को वह परिवार के साथ जौनपुर गए थे। चोरों ने आवास पिछले हिस्से में ईंट से बनी जाली को तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद दो आलमारियां तोड़कर सोने के दो हार, दो झुमके, एक मंगलसूत्र, आठ अंगूठियां, सोने की दो चेन, पायल, करधनी और मांग टीका समेत करीब 12 लाख के गहने समेट ले गए थे। लोको पायलट परिवार के साथ 22 अगस्त को लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोर रेवसा में रिंग रोड के पास मौजूद हैं। इसके बाद शाम को थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सोनकर बस्ती, दामोदर दास पोखरा, मुगलसराय निवासी सोनू सोनकर ने दो नाबालिगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। तीनों चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से मुगलसराय कोतवाली में छह मुकदमें दर्ज हैं। मुकदमों की पैरवी के लिए पैसे नहीं होने पर तीनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले रेकी की थी। इसके बाद सुनसान आवास में ईंट की जाली तोड़कर अंदर घुसे थे।




इनसेट -

चोरी के गहने खरीदने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
सीओ आशुतोष सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोर जेवरात और सामान औने-पौने दामों में दुकानदारों को बेच देते हैं। ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed