फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway workers demonstrated against the plight of railway colonies

रेलवे कॉलोनियों की दुर्दशा के विरोध में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Railway workers demonstrated against the plight of railway colonies
पीडीडीयू रेलवे के क्वार्टरों की मरम्मत के लिए ईसीआरकेयू की ओर से आयोजित एईएन ऑफिस पर प्रदर्शन सभ? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। रेलवे कॉलोनियों की दुर्दशा के विरोध में बृहस्पतिवार को रेलकर्मियों ने दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सेंट्रल कॉलोनी स्थित एईएन ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आयोजित धरने में वक्ताओं ने रेलवे कालोनियों में गंदगी और आवासों के जर्जर होने पर नाराजगी जताई। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन एईएन को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पीडीडीयू मंडल स्थित सभी रेलवे कालोनियों के आवास मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। आवासों के दरवाजे-खिड़कियां टूटी हैं। बारिश में छत से पानी टपकता है। कॉलोनी के मार्ग भी खराब हैं और सफाई की स्थिति भी दयनीय है।
विज्ञापन

मानस नगर, प्लांट डिपो , सेंट्रल, न्यू सेंट्रल कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, हापड़ कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी, रोजा एवं स्टेशन कॉलोनी में पांच हजार से अधिक आवास हैँ। इसमें बीस हजार रेलकर्मी और उनके परिवारीजन रहते हैं। वर्तमान में लगभग 60 सफाई कर्मी तैनात हैं। उसमें से ज्यादातर सफाई कर्मियों को यूरोपियन (अधिकारी ) कॉलोनी में लगाया गया हैं। अन्य कालोनियों में एक या दो सफाई कर्मी कार्यरत हैं । जिससे कालोनियों की नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि यदि कालोनियों में नियमित सफाई और आवासों की मरम्मत की व्यवस्था नहीं होती है तो रेलकर्मी और बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को भी उठाया गया। बाद में 21 सूत्री ज्ञापन सहायक मंडल इंजीनियर (मुख्यालय )पीडीडीयू मंडल ओमप्रकाश सिंह को सौंपा। इसके पूर्व यूनियन शाखा एक, दो, तीन और प्लांट डिपो के बैनर तले रेलकर्मियों का जुलूस एईएन ऑफिस पहुंचा। धरना प्रदर्शन और सभा में केदार प्रसाद ,बीबी पासवान, एसपी सिन्हा, श्रीराम सिंह, सुभाष सिंह, भैयालाल, सोमनाथ सिंह , एसपी सिंह, सुल्तान अहमद, श्रीराम सिंह, मनदीप कुमार ,सीबी राय, अशोक सिंह, एके उपाध्याय, आईबी मिश्रा, मोहन राम, गुलाम सिप्टैन, बीबी सिंह, प्रवीण कुमार, वाईपी सिंह,अक्षय सिंह, अश्वनी, जेके स़िह, रामजी यादव, जीत बहादुर थापा, संजय कुमार शर्मा, जफर अली, मुजमिल हक, राजीव नयन रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed