फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway worker dies after being hit by a train

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Railway worker dies after being hit by a train
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पूर्वी छोर पर बृहस्पतिवार को सुबह पौने सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गई। रेलकर्मी के खिलाफ बबुरी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। पुलिस उसकी तलाश कर थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीनगर थाना क्षेत्र के ककरही गांव निवासी पवन कुमार (40) पीडीडीयू रेलवे के परिचालन विभाग में मुख्य गाड़ी लिपिक के पद पर कार्यरत था। वह शास्त्री काॅलोनी स्थित रेल आवास में रहता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसका 13 साल का एक बेटा है। कुछ समय पहले बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार की लड़की से उसका संबंध हो गया था। कुछ समय बाद लड़की की शादी दूसरे लड़के के साथ हो गई। इसके बावजूद रेलकर्मी अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगा। लड़की के मना किया तो उसने अश्लील फोटो वायरल कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर लड़की ने एक सप्ताह पहले जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद लड़की के परिजनों ने बबुरी थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह बीमारी को बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। इसके बाद वह अस्पताल से फरार हो गया। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से आरोपी रेलकर्मी की मौत हो गई। जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed