फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway News: Smoke came out from the engine, Humsafar stood for an hour

Railway News:इंजन से निकला धुंआ, एक घंटे खड़ी रही हमसफर

Wed, 24 Apr 2024 05:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Railway News: Smoke came out from the engine, Humsafar stood for an hour
झारखंड के गोड्डा से नई दिल्ली जा रही 12349 गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर इंजन से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी होने पर यात्रियों में खलबली मच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में आग तो बुझा दी गई लेकिन इंजन की गड़बड़ी दूर नहीं हो पाई। एक घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस सोमवार की रात ढाई बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंची। ट्रेन के रुकने के बाद चालक ने देखा कि इंजन के अगले पहिए से एक्सल गर्म होने के कारण धुंआ निकल रहा है। इसकी जानकारी होने पर यात्रियों में खलबली मच गई। चालक की सूचना पर एसएसई कैरेज शैलेष कुमार, डिप्टी एसएस कामर्शियल पहुंच गए। इसके बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि एक्सल गर्म हो जाने के कारण इंजन लंबी दूरी तक नहीं जा सकता। इसके बाद दूसरा इंजन जोड़कर 3:30 बजे ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान लगभग एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इंजन से धुआं निकला था। इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed