फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway employees staged a protest at the crew lobby.

Chandauli News: क्रू लॉबी पर रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Railway employees staged a protest at the crew lobby.
पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को लोको पायलटों ने अप डिपार्चर क्रू लॉबी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोको रनिंग कर्मचारियों के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की मांग की। साथ ही लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के पे लेवल में बदलाव करने की मांग की।
प्रदर्शन में लोको पायलटों ने कहा कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों को तकनीकी कौशल, कठिन और प्रकृति के विरुद्ध कार्य, रिस्क और जिम्मेदारी को देखते हुए न्यायसंगत पे लेवल होना चाहिए।
कहा कि रेलवे के सभी विभागों में कैडर रिस्ट्रक्चरिंग कर दिया गया है, लेकिन लोको पायलटों का कैडर रिस्ट्रक्चरिंग नहीं किया गया।
कहा कि लोको पायलटों से 12 से 14 घंटे कार्य कराया जा रहा है। 72 घंटे से भी अधिक समय से हेडक्वार्टर से दूर रखा जा रहा है।
प्रदर्शन के दाैरान मंडल सचिव डीके सिन्हा, एके वर्मा, मोहम्मद सब्बीर, उपेंद्र सिंह, डीके मिश्र, संदीप केशरी, यशवंत, जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed