फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Questioning suspects in trains with all platforms

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 14 Aug 2020 04:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Questioning suspects in trains with all platforms
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने खुफिया विभाग की टीम के साथ रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, ट्रेन के कोच में जांच पड़ताल की। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की गई और लोगों से लावारिश वस्तुओं को हाथ न लगाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

देश भर में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूम धाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार को मनाने में कोई खलल न पड़े। इसके लिए सुरक्षा बल सतर्क है। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल, डॉग स्क्वायड की टीम ने आठों प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, फूटओवर ब्रिज, पीएचबी हाल, आरक्षण काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड पर खड़े वाहनों, पार्सल घर में पड़े सामान,विभिन्न बैकों के एटीएम आदि की जांच पड़ताल की। यही नहीं दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के कोच के यात्रियों की तलाशी ली और किसी लावारिश वस्तु को हाथ न लगाने, संदिग्ध वस्तुओं की सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया। लोगों से लावारिश हाल में पड़े किसी सामान को हाथ न लगाने और संदिग्ध व्यक्ति और समान की सूचना सुरक्षा अधिकारियों, रेल कर्मचारियों को देने आह्वान किया गया है। यही नहीं स्टेेशन पर आने वालों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क अवश्य रूप से पहनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed