{"_id":"67b70f985ff09f33b5055555","slug":"pwd-has-enough-land-reducing-the-width-of-the-road-is-not-in-public-interest-prabhu-narayan-yadav-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : पीडब्ल्यूडी के पास प्रर्याप्त जमीन, सड़क की चौड़ाई कम करना जनहित में नहीं-प्रभुनारायण यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : पीडब्ल्यूडी के पास प्रर्याप्त जमीन, सड़क की चौड़ाई कम करना जनहित में नहीं-प्रभुनारायण यादव
Thu, 20 Feb 2025 04:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 20 Feb 2025 04:48 PM IST
सार
सकलडीहा के सपा विधायक ने विधानसभा में आवाज उठाई और कहा कि पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण में समस्या आ रही है। बोले पीडब्ल्यूडी के पास पर्याप्त जमीन है फिर भी सड़क को कम कराने के लिए प्रयास हो रहे हैं। सड़क का चौड़करण जनहित में है।
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते सपा विधायक प्रभुनारायण यादव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिले में सड़क चौड़ीकरण, स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य समस्याओं को सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाई। उन्होंने खासकर नगर में सिक्स लेन का निर्माण न कर फोर लेन की बात प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
कहा कि पीडब्ल्यूडी के पास नगर में प्रर्याप्त जमीन होने के बाद भी सड़क की चौड़ाई कम करना जनहित में नहीं है। जनप्रतिनिधि व्यापारियों से पैसे लेकर सड़क को कम कराने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन को अधिकारियों ने सत्ता पक्ष के दबाव में पीडीडीयू नगर में फोरलेन कर दिया है।
विज्ञापन
सत्ता पक्ष पूंजीपतियों के मकान को बचा रहा है। पीडब्ल्यूडी की यहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के बाद भी सड़क की चौड़ाई कम करना जनहित में नहीं है। वहीं सड़क निर्माण की जद में आने वाले गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं जनपद में स्टेडियम स्वीकृत होने और बजट के आए दो वर्ष बीत गए लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
चंदौली जिला बने 27 वर्ष बीत रहे हैं लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से न तो जनपद स्तरीय न्यायालय का निर्माण हो पाया है और ना ही मुख्यालय का। जनपद में शराब, गांजा और गौ तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। जनपद में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हो गया लेकिन भवन अभी अधूरा है।
यहां पर डॉक्टरों, कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्ति तो हो गई है लेकिन डॉक्टर मरीज को देख नहीं पा रहे हैं। इससे मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है। वहीं 100 बेड का पं. कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय को भी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध कर दिया गया है लेकिन मरीजों को यहां दवा नहीं मिल रही है।