फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Put water in the canals

नहरों में पानी पहुंचाएं

Fri, 13 Jan 2017 01:44 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बुधवार की शाम कैंप कार्यालय पर सिंचाई विभाग के अभियंताओं संग बैठक कर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सिंचाई व्यवस्था सुचारू रूप चलाएंं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सिंचाई की समस्या के निराकरण  हेतु कोई भी कृषक अपने क्षेत्र के नहर प्रणाली से सम्बन्धित प्रखण्ड  अधिशासी अभियन्ता चन्द्रप्रभा प्रखण्ड के मोबाइल नंबर  9415323478, अधिशासी  अभियन्ता नलकूप खण्ड के नंबर 9454414780, अधिशासी अभियन्ता मूंसाखाड प्रखण्ड के नंबर 9415190430 सहायक अभियन्ता लिफ्ट सिंचाई निर्माण खण्ड के नंबर 9454415225 और सहायक अभियंता लघुडाल नहर के नंबर 9454414828 पर संपर्क कर सकता है। उप निदेशक कृषि को  निर्देश दिया कि  अपने सहायक विकास अधिकारियों (कृषि) को संबंधित  क्षेत्रों में भेजकर सत्यापन कराएं कि नहरों का पानी कहां तक पहुंच रहा है। यदि टेल तक पानी नही पहुंच रहा है तो तत्काल  संबंधित प्रखण्ड के अधिशासी अभियन्ता से सम्पर्क कर टेल तक पानी पहुंचाने  की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देश  दिया कि क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मियों को भी भेजकर सत्यापन कराएं।
विज्ञापन

 इस अवसर पर श्रीकृष्ण  त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, आरके सिंह,  जेपी वर्मा,  मो.ईसा, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय  आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed