फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pus started coming after the operation, CMO constituted inquiry committee

ऑपरेशन के बाद आने लगा मवाद, सीएमओ ने गठित की जांच कमेटी

Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pus started coming after the operation, CMO constituted inquiry committee
पीडीडीयू नगर। एक वर्ष पूर्व पथरी का आपरेशन कराने के बाद भी घाव ठीक न होने और उपचार के बदले प्राइवेट चिकित्सक द्वारा दो लाख रुपये लेने का आरोप लगाकर पीडि़त मरीज ने सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने मरीज की शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच के लिए टीम गठित किया। शिकायत करने वाला पीडि़त युवक सोनभद्र जिले का निवासी है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज जिला निवासी सदावृक्ष सोमवार को सीएमओ से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें पीडि़त युवक ने बताया कि उसके पेट में दर्द की शिकायत थी, अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि उसके गालब्लेडर में 18-18 एमएम की पथरी है। बेहतर उपचार कराने के लिए वह चंदौली जिला स्थित प्राइवेट डाक्टर के पास उनके अस्पताल गया। डाक्टर ने रिपोर्ट आदि देखने के बाद उसका आपरेशन किया, इस उपचार में अब तक वह दो लाख रुपया डाक्टर को दे चुका है, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी घाव भरा नहीं, घाव से अब भी मवाद आ रहा। इसको लेकर सदावृक्ष चिंतित हैं। पीडि़त की माने तो डाक्टर अब उसका उपचार करने में आनाकानी करने लगें है। घाव ठीक करने की बात बोलने पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। पीडि़त युवक की शिकायत पर सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित किया। बात करने पर सीएमओ ने बताया कि पीडि़त ने शिकायत किया है, इस आधार पर कमेटी को चार बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया गया है, इसमें आपरेशन कहां किया गया, ऑपरेशन कब हुआ था, जिस डॉक्टर ने ऑपरेशन किया उसकी योग्यता क्या है, और जब केस बिगड़ गया तो पुन: उसे ठीक क्यों नहीं किया गया? इसके साथ ही दो लाख रुपया लेने की शिकायत की भी जांच कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed