फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pure drinking water will reach 40 crores in 32 villages of Chandauli block

चंदौली ब्लॉक के 32 गांवों में 40 करोड़ से पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

Thu, 25 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pure drinking water will reach 40 crores in 32 villages of Chandauli block
पीडीडीयू नगर। हर घर-शुद्ध जल योजना के तहत चंदौली ब्लाक के 32 गांवों में 40 करोड़ 80 लाख की लागत से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। योजना पूरी करने के लिए कार्यदाई संस्था को धनराशि आवंटित की जा चुकी है। विगत जनवरी माह से संस्था ने कार्य शुरू कर दिया है। योजना को वर्ष 2024 तक सभी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाना है। योजना के पूर्ण हो जाने से पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन कार्यक्रम में हर घर-नल जल योजना के तहत चंदौली ब्लाक के 32 गांवों के सभी घरों में पानी पहुंचाने की योजना के तहत कार्य चल रहा है। योजना के तहत ब्लॉक के 17 ग्राम पंचायत के चयनित गांवों में 40 करोड़ 80 लाख 64 हजार रुपये की लागत से घर-घर नल से जल पहुंचाया जाएगा। इसका सबसे अधिक लाभ गर्मियों में पेयजल के लिए परेशान होने वाले ग्रामीणों को होगा। यहां गर्मी के दिनों में पानी के लिए लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन

जिले में चलने वाले अभियान के पहले चरण के लिए 113 पेयजल योजनाओं का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए 832 करोड़ 30 लाख रुपये की योजना बनाकर शासन को प्रेषित कर दी गई है। योजना स्वीकृत होने के बाद जनवरी माह से कार्य आरंभ कर दिया गया है। योजना के प्रथम चरण में 202 राजस्व गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पानी देने की योजना है। इसके तहत चंदौली ब्लॉक के 32 गांवों में कार्य चल रहा है। गर्मी के मौसम में हैंडपंपों के खराब रहने से ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ता है। योजना के पूर्ण हो जाने से इन गांव के लोगों की पेयजल संबंधी समस्याओं का अंत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन के जरिए घर-घर पहुंचेगा पानी
योजना के तहत जिले के राजस्व गांवों में पानी की टंकी, नलकूप, स्टाफ क्वार्टर व चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पाइप लाइन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाने की योजना अमल में लाई जाएगी। वर्तमान में कार्यदाई संस्था वीएसए इन्फा प्रोजेक्ट लिमिटेड व आयन एक्सचेंज ने योजना से जुड़े कार्य आरंभ कर दिए हैं।
इनसेट..........
योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन कार्यालय की ओर से चार फर्मों को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। इसने दो कंपनियां लार्सन एंड टूर्बो और वेलस्पन ने कार्य आरंभ होने से पहले ही कदम वापस खींच चुकी हैं। वहीं चंदौली में योजना को पूर्ण करने की जिम्मेदारी ऑयन एक्सचेंज कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी ने कार्य आरंभ कर दिया है। वर्ष 2024 तक कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।

जिले में 113 पेयजल योजनाएं तैयार की गई हैं। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरंभ कर दिया गया है। वर्ष 2024 तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। हेमंत सिंह, अधिशासी अभियंता, जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed