फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Punjab Mail and Farakka Express will stop at Dhina Railway Station

Chandauli News: धीना रेलवे स्टेशन पर होगा पंजाब मेल और फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव

Tue, 25 Feb 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Punjab Mail and Farakka Express will stop at Dhina Railway Station
चंदौली। पीडीडीयू जंक्शन-पटना रूट पर स्थित धीना स्टेशन पर अब हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन रुकेगी। यह जानकारी भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने मुलाकात के दौरान इसका भरोसा दिया है। दो ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि बीते 6 फरवरी को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर धीना रेलवे स्टेशन पर इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। बातचीत के दौरान रेलमंत्री को बताया गया कि कोरोना महामारी के दौरान इन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। इससे स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान रेलमंत्री ने इन ट्रेनों के धीना स्टेशन पर ठहराव का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए इन ट्रेनों के ठहराव का फिर से धीना स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया है। जल्दी ही रेलवे की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी और नई समय-सारिणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed