{"_id":"5e46ef9c8ebc3ee5972ac93e","slug":"pulwama-attack-celebrated-in-chandauli-chandauli-news-vns510693133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा अटैक की बरसी पर दिखा देशप्रेम का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा अटैक की बरसी पर दिखा देशप्रेम का जज्बा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
01. पुलवामा अटैक की बरसी पर दिखा देशप्रेम का जज्बा
युवकों ने बाइक जुलूस निकाल पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पड़ाव चौराहे पर कैंडल मार्च निकाल शहीदों को किया नमन
बहादुरपुर में शहीद अवधेश के घर पहुंचे डीएम, एसपी और कमांडडेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-12,13,14,15,17
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। कश्मीर के पुलवामा में 42 जवानों की शहादत के बाद देश भर में फैले गम और गुस्से का प्रभाव एक वर्ष बाद फिर दिखा। पुलवामा अटैक की बरसी शहीदों को नमन करने के लिए मानो पूरा जिला सड़क पर उतर आया। कहीं युवाओं ने बाइक जुलूस निकाल कर देश प्रेम प्रदर्शित की तो कहीं कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों का नमन किया। पुलवामा में शहीद हुए जिले के लाल अवधेश यादव के बहादुरपुर गांव स्थित आवास पर डीएम, एसपी, सीआरपीएफ के डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंच कर श्रदांजलि अर्पित की। वहीं माता पिता को ढांढस बंधाया।
चढ़दी कला संस्था के बैनरतले पुलवामा अटैक की बरसी पर नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा से बाइक जुलूस निकाला। गुरुद्वारा में गुरु महाराज के अरदास के बाद दोपहर में बाइक पर तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाला। यहां से रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सौ फीट ऊंचे तिरंगे को नमन किया। इसके बाद बहादुरपुर गांव में अवधेश कुमार यादव के घर पहुंच कर अवधेश को श्रद्धंजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा में अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह,शुभम जायसवाल, अशोक जायसवाल, अजय कुमार वर्मा, मनमीत सिंह राजन, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी रहे। इसी तरह युवाओं के दल ने बहादुरपुर गांव में पुंच कर अवधेश यादव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अविनाश लखन, महाशिवरात्रा ,गुडलक भारती सचिन जायसवाल, रितेश जायसवाल, अमित पासवान, अभिषेक, धीरज चौधरी रहे।
ताइक्वांडो एसोसिएशन और लोको ताइक्वांडो क्लब की और से पुलवामा शहीदों को याद किया। इस मौके पर कोच कृष्ण देव, अमन कुमार, सोनू कुमार, सुषमा सिंह, अंकित अहमद, अमित मिश्र रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर 40 शहीदों को याद किया। इस मौके पर संतोष यादव, प्रदीप यादव, धीरज यादव ,सभासद विनय यादव डब्बू रहे। न्यू प्रिपवेल क्लासेज की ओर से नगर के आर्य समाज मंदिर के समीप शहीद अवधेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर निदेशक सुरेश, वीके राय, प्रदीप पटेल, दिलीप यादव रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा में बाबा कीनाराम के संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। पूर्वा-ंचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से लक्ष्मणगढ़ में शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव, डॉ. रामलाल, सूबेदार राजनाथ यादव, मुरारी, संकठा, महेश, सचिन, अभिषेक, रिंटू, जितेंद्र, रोहित, संजय रहे। जय हिंद सेवा संस्था की ओर से चहनियां में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर सुबाष चंद्र यादव, प्रवीण सिंह, अभय कुमार,डॉ. डीपी शर्मा, अजीत सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, अजीत यादव रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार देर शाम कैंडल मार्च निकाल कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विशाल सिंह, विक्की पटेल रहे।
विज्ञापन
02. शहीद अवधेश की लगेगी मूर्ति, घर तक बनेगी सड़क
डीएम ने शहीद के पिता से मिलकर दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पड़ाव। पुलवाहा हमले में शहीद हुए बहादुरपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद अवधेश यादव की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा। डीएम नवनीत सिंह चहल, कमांडेंट हेमंत कुटियाल, सीआरपीएफ के प्रभारी डीआईजी रामलखन, 148वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव चौधरी, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी श्रवण कुमार, पूर्व सांसद रामकिशन यादव, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, विधायक साधना सिंह, पूर्व विधायक छब्बू पटेल, अरविंद पटेल,सपा जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर, विरेन्द्र यादव, विशाल सिंह, प्रदीप आदि ने पहुंच कर शहीदअवधेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डीएम नवीनत सिंह चहल ने बताया कि अवधेश यादव की मूर्ति संस्कृति विभाग बनाएगा। जिसके लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव भेज दिया है। 40 लाख रुपए की लागत से शहीद परिवार के घर तक सड़क मार्ग बनने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसी तरह क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दांडी ताल से निकाली यात्रा पड़ाव चौराहा होते हुए मढ़िया, सूजाबाद होते हुए बहादुरपुर में पहुंचा। वहीं अवधेश के बचपन के मित्र सचिन, रवि, संतोष, रविन्द्र आदि के आंखों में आंसू छलक आए।
03. सेंट जोसेफ के छात्रों ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चहनियां। क्षेत्र के रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय के छात्रों ने पुलवाहा में शहीद हुए शहीदों को नमन किया। प्रिंसिपल अनिल कुमार झा ने शहीदों के चित्र पर माल्यर्पण किया और दो मिनट का मौन रख शहीदों को नमन किया। उन्होंने छात्रों को सैनिकों की शहादत का अर्थ समझाया। इस दौरान अनिल सिह, दीपक तिवारी,अरविंद सूर्यवंशी, अविनाश पाठक, अमित दीक्षित, प्रेम पाल, सिद्धार्थ, विशाल ओझा, अनुराग त्रिपाठी, एसपी मिश्रा,राम अवध यादव रहेे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार डालिम्स सनबीम स्कूल मरूई में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेहरून्निसा, निदेशक रफीक अख्तर, अंकित जायसवाल, विमल कुमार, चंदन पाल, सैफ अली ,दिव्या त्रिपाठी रहे।
04. जवानों के बदौलत देश और देशवासी सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से क्षेत्र के तेंदुईपुर गांव में पुलवामा अटैक के शहीदों के लिए आयोजित श्रदांजलि सभा में आस पास के जवानों के परिवार वालों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में युवाओं को देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिये आवाहन किया गया। इस अवसर पर अंबरीश सिंह भोला, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल,अरविंद पांडेय, रामदयाल यादव रिंकू, कोतवाल सतेन्द्र यादव, बाबूराम यादव, मनीष श्रीवास्तव, सारंग चौहान, सत्यम यादव, भानू चौहान, नीरज मौर्या, अजय राय, दीपक यादव, पन्ना यादव, राहुल राय, माही, मोहित रस्तोगी, अभय सिंह बाचा, बृजेश पाठक रहे।