{"_id":"5eed04e78ebc3e43263564d5","slug":"protocol-chandauli-news-vns5311135188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव को प्रोटोकाल का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव को प्रोटोकाल का पालन जरूरी
विज्ञापन
चंदौली। कोविड.19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्थगित की गईं स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार अब फिर से शुरू कर रही है। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के बाद अब परिवार नियोजन की सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दे दिए गए है। छोटा परिवार सुखी परिवार की सोच को साकार बनाने के लिए परिवार नियोजन के तहत दी जाने वाली सेवाओं में एक बार फिर से तेजी आएगी, हालांकि नसबंदी की सेवा पर अभी रोक जारी रहेगी।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक विजय विश्वास पंत ने पत्र के माध्यम से सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरके मिश्रा ने बताया कि परिवार नियोजन की सेवाओं के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली महिला व पुरूष नसबंदी को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करते हुए पूर्व की भांति संचालित की जाएंगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डा. एसके सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग व सैनीटाइजेशन का पालन करते हुए ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस शुरू किए गए है और सभी को निर्देशित किया गया है कि आवश्यकता अनुसार गर्भ निरोधक गोलियों का वितरण प्रत्येक सत्र पर सुनिश्चित करें। कहा कि जिन ब्लाकों में कोविड.19 के केस हैं और वहां भ्रमण करने वाले फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी पहले से ही उस क्षेत्र में लगी है। उन स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से मात्र खाने की गर्भ निरोधक गोलियां बांटा जाए। ऐसे स्वास्थ्यकर्मी जिनमें कोविड.19 के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उनकी ड्यूटी ऐसे कार्यों में नहीं लगाई जाएगी।