फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protested by tying a black bandage

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने मुंह पर बांधी काली पट्टी

Sat, 13 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Protested by tying a black bandage
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेजनों का धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान चेतावनी दी कि अजय कुमार की रिहाई तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने की शुरूआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेसजनों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रतिवाद किया। इसके पूर्व वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ कांग्रेस सेवा सत्याग्रह चला रही है। इसके तहत प्रदेश भर में पिछले 7 दिनो में 25 लाख जरूरतमंदो को भोजन कराया गया। यूपी की तानाशाही सरकार सलाखों में कैद करके हमारे अडिग और अजेय हौसलों का दमन नहीं कर सकती। हम जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही लेकिन प्रदेश सरकार राजनीतिक द्वेष व गरीब मजदूर विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। इस मौके पर रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, सतपाल सिंह, विजय गुप्ता, कन्हैया केशरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed