{"_id":"5ef0f25b8ebc3e42c50a758e","slug":"protest-to-change-transformer-chandauli-news-vns531663029","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनयिा। जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित टांडाकला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को चहनिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही उपकेंद्र पर मौजूद एसएसछओ को लिखित तहरीर दी ।
ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में दो बार लगाया गया ट्रांसफार्मर कुछ ही दिनों के अंतराल में जल गया है। गांव में कुछ दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था जिसे बदलकर विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया जो कुछ दिनों बाद फिर जल गया। इससे ग्रामीणों को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। बिजली न रहने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। कहा कि गांव में हमेशा लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। आपूर्ति के लिए लगे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई है। अंत में उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विनय कुमार को लिखित तहरीर दी। एसएसओ ने इसकी रिपोर्ट जेई अजय पटेल को सौंप दी है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक, अखिलेश, रामवचन, शकुंतला, सुनीता, गीता, चमेली, सुशीला, रंजीत, बेचू, बिरजू, तेतरा, अयोध्या, चंपा, सावित्री आदि शामिल थे।