फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest over power cuts the display

बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन

Sun, 21 Jun 2015 01:44 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आजिज आए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। विभाग को चेताया भी यदि उसने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया और लापरवाही पर अंकुश नहीं लगाया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


 नाराज लोगों ने शनिवार को  कैलाशपुरी में बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बिजली विभाग द्वारा रोस्टर को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कटौती की  जा रही है। वहीं आपूर्ति बाधित होने व लोकल फाल्ट के चलते हो रही कटोती के  बाद लोगों को मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली नसीब हो रही है।
विज्ञापन


ऐसे में इस भीषण गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है। वहीं बिजली के अभाव में कारोबार भी  चौपट हो रहा है। तो रात को  नींद पूरी न होने के चलते लोग अनिद्रा के शिकार हो रहे हैं। दिनचर्या  प्रभावित हो रही है सो अलग। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन हुआ कुछ नहीं। प्रदर्शन करने वालों में  अजय तिवारी, डब्बा तिवारी, राकेश तिवारी, दयाशंकर सिंह गांधी, प्रदीप,  सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धानापुर संवाददाता के अनुसार, कस्बा के लोगों ने कटौती को लेकर उपकेंद्र प्रदर्शन किया। घंटाभर चले प्रदर्शन में दो कर्मचारियों को बंधक भी बनाया। प्रभाकर मिश्र, संतोष मिश्र, सुशील मिश्र, टुट्टू आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 12 घंटे आपूर्ति का रोस्टर है वहीं मात्र चार घंटे बिजली मिल रही है।

 उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों रत्नेश और अजीत को बंधक बना लिया। अधिशासी अभियंता एमके सिंह के आपूर्ति सुधारने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।  सिंह ने बताया कि जितनी आपूर्ति की जा रही है उतनी दी जा रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।


उधर, सुर सरिता समिति के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में शामिल बच्चों ने बिजली  कटौती के खिलाफ शनिवार को जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल बच्चे अपने हाथों  में बिजली कटौती बंद करो, अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेग आदि नारे लिखी  तख्यितां लेकर चल रहे थे। जुलूस में कुमारी काजल, मुश्कान, स्नेहा, अंजली, अंकिता, नेहा,  डाली मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed