{"_id":"62a8dfa3919de0057c4cd22b","slug":"protest-in-support-of-demand-to-stop-cutting-chandauli-news-vns65880266","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा कटान रोकने की मांग के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा कटान रोकने की मांग के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर। गंगा कटान रोकने के लिए गंगा तट पर लगाए जा रहे जिओ ट्यूब का काम एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ। ऐेसे में बारिश होते ही एक बार फिर गंगा कटान की आशंका तेज हो गई है। इससे नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को गुरैनी पंप कैनाल के समीप अनिश्चिकालीन धरना की शुरूआत की। चेतावनी दी कि गंगा कटान रोकने के लिए कार्य की शुरूआत होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा कटान से किसानो की जमीन और कैनाल पंप खतरे मे है। इसे लेकर कई बार किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस पर पिछले दिनों 2.95 करोड़ की राशि गंगा कटान रोकने के लिए स्वीकृति की। एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से गंगा कटान रोकने के कार्य की आधार शिला रखी। इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिया कि इससे पूरा होने से गंगा कटान की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसके एक वर्ष पूरा होने वाला है। बावजूद इसके अब तक काम पूरा नहीं हुआ। इस बीच जिलाधिकारी सहित कई आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। किसानों का आरोप है कि लापरवाही के कारण कार्य अधर मे लटक गया। सब कुछ जानने के बाद भी अधिकारी बोल्डर पीच की जगह जीओ ट्यूब की कार्य योजना बना दिए। काम अधूरा होने की वजह से बरसात में कटान की आशंका बनी हुई है। इस मौके पर शिवराज यादव, राधेश्याम यादव, वंशराज यादव, अशोक यादव, नामवर यादव, राम प्रताप यादव, ओंकार यादव, उमाशंकर पांड़ेय, अशोक सिंह, जगदीश सिंह रहे।