फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds have gathered in the sky; the weather could take a turn for the worse starting today.

Chandauli News: आसमान में बादलों ने डाला डेरा, आज से बिगड़ सकता है मौसम

Wed, 28 Oct 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Clouds have gathered in the sky; the weather could take a turn for the worse starting today.
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्णब का असर जिले में बुधवार से दिखने की संभावना है। मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मंगलवार की शाम से आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने से बारिश की आशंका गहरा गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 अक्तूबर के बीच जिले में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार को जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बृहस्पतिवार को भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। इस दौरान हवा के झोंकों की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में धान की फसल तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में तेज हवा और बारिश से फसल गिरने, बालियों को नुकसान पहुंचने तथा कटाई और मड़ाई के काम में बाधा आने की आशंका है। खेतों में कटी फसल पड़ी होने पर उसके भीगने से गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में न जाने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, आकाशीय बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की जरूरत है।

किसानों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखते हुए कृषि संबंधी कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा किसान अपनी फसलों को सुरक्षित कर लें और मौसम खराब होने पर धान की कटाई न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed