फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three frogs cut off power to 100 villages

Chandauli News: तीन मेंढकों ने गुल कर दी 100 गांवों की बिजली

Wed, 28 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three frogs cut off power to 100 villages
कंदवा के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के इंसुलेटर डिस्क पर मरे मेढ़क। संवाद
कंदवा। गाजीपुर के जमानिया से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन के इंसुलेटर पर तीन मेंढकों के चढ़ने से शॉर्ट सर्किट हो गया। मंगलवार की भोर करीब चार बजे आई खराबी के कारण 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित रही। लगभग चार घंटे बाद सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमानिया विद्युत उपकेंद्र से मिलती है। यहां से 10 फीडर संचालित होते हैं। इनके माध्यम से 100 गांवों के अलावा राजकीय और निजी नलकूपों, मोबाइल टावरों, राइस मिलों और निजी प्रतिष्ठानों को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर करीब चार बजे अमड़ा गांव के पास मुख्य आपूर्ति लाइन के इंसुलेटर पर तीन मेंढकों के चढ़ने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। असना, ककरैत, डेढ़गांवा, धीना, रेरुआ, बरहनी, जेवरियाबाद, अमड़ा और विश्व बैंक फीडर से जुड़े कम्हरिया, कोदई, जलालपुर, कंदवा, तलाशपुर, भदखरी, पिपरदहा, डिग्घी समेत 100 गांवों में बिजली गुल हो गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जेई जवाहर सिंह बिजलीकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और खराबी की जांच शुरू की। अमड़ा गांव के पूरब एक पोल पर लगे इंसुलेटर डिस्क पर तीन मेंढक मरे मिले। उन्हें हटाकर खराबी दूर की गई और सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। जेई जवाहर सिंह ने बताया कि इंसुलेटर डिस्क पर मेंढकों के जलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
इनसेट-
----------
चूहा और छिपकली भी कर चुके हैं बिजली गुल
कंदवा। बीते 15 अप्रैल की रात इनकमिंग फीडर में चूहा घुसने से शॉर्ट सर्किट हो गया था। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके अलावा एक जून को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के राइस मिल फीडर में छिपकली घुसने से शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसके चलते जेवरी, धीना, डेढ़गांवा, बरहनी और विश्व बैंक फीडर से जुड़े 60 गांवों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही थी।


इनसेट-
-----
दो नवंबर तक रोज चार घंटे कटेगी बिजली
नियामताबाद। गोधना हाईवे पर 11 केवी की नई विद्युत लाइन के निर्माण के चलते 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक प्रतिदिन चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विलारीडीह सब स्टेशन से जुड़ी 33 केवी विद्युत लाइन की आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रखी जाएगी। सहायक अभियंता अतुल गौतम ने बताया कि नई विद्युत लाइन का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम निपटाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed