{"_id":"6ae106b334992d00ca0856b7","slug":"bolero-carrying-wedding-guests-overturns-in-a-field-after-being-hit-by-a-tractor-chandauli-news-c-189-1-svns1011-156833-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से खेत में पलटी बरातियों से भरी बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से खेत में पलटी बरातियों से भरी बोलेरो
विज्ञापन
इलिया-लेवा मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खेत में पलटी बोलेरो। स्रोत:-जागरूक पाठक
इलिया। इलिया-लेवा मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में इलिया कस्बे की तरफ से मिट्टी लादकर एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सामने से बरात से लौट रही बोलेरो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बोलेरो में बराती सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर बोलेरो सवारों का हाल जाना। राहत की बात रही कि सभी सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन को लेकर चर्चा रही। लोगों का कहना था कि रात में मिट्टी ढोने वाले वाहनों की आवाजाही से सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
इस संबंध में इलिया थानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो खेत में पलटने की जानकारी मिली है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।