{"_id":"6ae106df02df26ccf706adb3","slug":"cctv-cameras-installed-at-the-municipal-office-after-four-years-chandauli-news-c-189-1-svns1013-156810-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चार साल बाद नगर पालिका कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चार साल बाद नगर पालिका कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में चार साल बाद एक बार फिर सीसी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था शुरू होगी। कार्यालय की सुरक्षा मजबूत करने और परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 12 से 15 कैमरे लगाए जाएंगे।
इनमें से चार कैमरे लगाए जा चुके हैं। हालांकि, पहले लगाए गए कैमरे रखरखाव के अभाव में खराब हो गए थे। ऐसे में इस बार कैमरों की नियमित देखरेख भी जरूरी होगी।
नगर पालिका कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कामों के लिए पहुंचते हैं। कोई जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने आता है तो कोई गृहकर, जलकर और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए पहुंचता है।
विज्ञापन
इसके अलावा कर्मचारी भी दिनभर कार्यालय में आते-जाते रहते हैं। ऐसे में परिसर में निगरानी की व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सीसी कैमरे लगने से कार्यालय में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। किसी विवाद, सामान गायब होने या अन्य घटना की स्थिति में फुटेज से जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।
करीब चार साल पहले भी कार्यालय में निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए थे, लेकिन नियमित रखरखाव नहीं होने से वे खराब हो गए। इसके बाद निगरानी व्यवस्था प्रभावी नहीं रह गई थी।
अब दोबारा कैमरे लगाए जाने से कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फिलहाल चार कैमरे लगाए जा चुके हैं। शेष कैमरे भी जल्द लगाए जाएंगे।