Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest demanding appointment and promotion

Chandauli News: नियुक्ति और पदोन्नति की मांग को लेकर धरना

Thu, 12 Oct 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding appointment and promotion
भदोही। ट्यूबवेल टेक्निकल इम्प्लाईज एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। तीन बजे तक धरने पर रहे सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि प्रांतीय संगठन के साथ उच्चाधिकारियों की बैठक में 17 सूत्रीय मांगों पर चर्चा किया गया था। जिस पर अब तक कोई अमल नहीं किया गया है, जबकि यह मामला डेढ़ दशक से लंबित है। इसके कारण नई भर्ती नहीं हो पा रही है। कहा कि एक-एक नलकूप मिस्त्री से 50 से 120 नलकूप चलवाया जा रहा है, जबकि मानक 18 नलकूप तक का है। जबरन ऐसा कराए जाने से हमारे कर्मी मानसिक पीड़ा सहन कर रहे हैं। जिला सचिव भरत राजभर ने कहा कि संगठन के साथ तकनीकी पद जिसमें टर्नर, फीटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, वेल्डर, पंप ऑपरेटर आदि पदों पर पदोन्नति का इंतजार है। चेताया कि यदि शीघ्र ही पदोन्नति और नई नियुक्ति नहीं की जाती है तो हम आंदोलन को वृहद पैमाने पर करने को बाध्य होंगे। अंत में अधिशासी अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया। मौके पर अशोक सोनकर, अखिलेश कुमार, बृजेश यादव, अश्विनी यादव, राजपति द्विवेदी, महेंद्र कुमार समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed