{"_id":"6a48166a805a849b1604ebbf","slug":"protest-against-closing-railway-crossing-construction-work-halted-chandauli-news-c-189-1-svns1013-150886-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रेलवे फाटक बंद करने का विरोध, निर्माण कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रेलवे फाटक बंद करने का विरोध, निर्माण कार्य रोका
विज्ञापन
सैयदराजा के बरठी-कमरौर में फाटक बंद करने के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
सैयदराजा। बरठी-कमरौर रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन शुरू होने के बाद रेलवे प्रशासन ने पुराने रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत फाटक के दोनों ओर दीवार का निर्माण कार्य शुरू होते ही शुक्रवार को ग्रामीण विरोध में उतर आए। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया।
शुक्रवार को महिलाएं निर्माण स्थल पर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रेलवे फाटक बंद करने के निर्णय पर नाराजगी जताई और तत्काल कार्य रोकने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि फाटक बंद होने से बरठी, कमरौर और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत होगी। छात्र, बुजुर्ग, मरीज तथा खेतों तक आने-जाने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी होगी। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज से पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन देकर फाटक बंद न करने अथवा पहले फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन द्वारा बिना किसी स्पष्ट जवाब के दीवार निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक पैदल यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक रेलवे फाटक बंद नहीं किया जाना चाहिए।