फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest against China

चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का थम नहीं रहा सिलसिला

Mon, 22 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest against China
पीडीडीयू नगर। भारत चीन के एक्च्यूअल लाइन आफ कंट्रोल पर पिछले दिनों झड़प में भारत की बीस जवानों की शहादत के खिलाफ लोगों के बीच गम और गुस्सा समाप्त नहीं हो रहा है। चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को भी विभिन्न संगठनों ने जहां चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया वहीं भारत के वीर जवानों की शहादत को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के युवा नेता जीशान वसीम के नेतृत्व में अलीनगर स्थित सीओ सदर आफिस के सामने सोमवार की शाम चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग का पुतला दहन किया। इस दौरान नेपाल का झंडा जलाकर कर भी विरोध जताया गया। इस मौके पर रक्षामंत्री से इस्तीफा की मांग की। इस मौके पर डॉ. अलाउद्दीन कादरी, अकरम अली, वसीम अंसारी,शाह बाबू अली, वसीम अहमद कादरी, सरवर अली, बादशाह खान, बैरिस्टर वारिश, डॉ. निशार अहमद, राशिद कादरी, विनोद मौर्य, जगजीवन राम रहे। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानो की शहादत को नमन किया। इस दौरान अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा राष्ट्रीय सचिव तथा भाकपा(माले) जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि लंबे समय से भारत के नियंत्रण वाले गलवां घाटी क्षेत्र पर चीन जब अपनी संप्रभुता जता रहा है तब भारत के प्रधानमंत्री किसी भी तरह की चीनी घुसपैठ के आरोप को ही खारिज कर रहे हैं। इसका क्या निष्कर्ष निकाला जाए। यदि एलएसी का कोई उल्लंघन ही नहीं हुआ था तो हमारे सैनिक क्यों और कहां मारे गए। इस मौके पर शशिकांत सिंह, दिनेश कुमार, रीना, सोनी, अन्नू, रामबाबू सोनकर, चिंते लाल, भैयालाल सोनकर, हरिश्चंद्र चौहान रहे। इसी इसी तरह धपरी गांव में भी श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य मेहंदी हसन, ठाकुर प्रसाद, कर्नल संतोष बाबू रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार वंदे मातरम सेवा समिति ने सोमवार को जिगना गांव में भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, बृजेश कुमार, नाजिर अली, रजिंदर, डॉ. अर्जुन श्रीवास्तव, रणजीत, कनौजिया, पुनीत कनौजिया, सुरेंद्र बिंद, संदीप प्रजापति ,रोशन यादव रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ओड़ौली गांव में सोमवार को भाकपा माले के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रमेश राय, मंगल राजभर,विजय प्रसाद,सारनाथ, तेजू राय, मानकुंवर देवी,श्यामदेई रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed