{"_id":"61b64a3790a3b629801914c1","slug":"protest-against-center-in-charges-chandauli-news-vns627447362","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र प्रभारियों पर मनमानी का आरोप लगा किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र प्रभारियों पर मनमानी का आरोप लगा किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र में बने धान क्रय केंद्र प्रभारियों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाकर रविवार को किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारियों सहित डिप्टी आरएमओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि यदि शीघ्र धान की खरीद सुचारु रूप से आरंभ नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के साथ क्रय केंद्रों पर तालाबंदी करने को बाध्य होंगे।
किसानों का आरोप था कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी केंद्र प्रभारी धान लेने में हीलाहवाली कर रहे हैं। बिचौलिए ही किसानों से धान लेकर केंद्र संचालकों से सांठगांठ कर धान सरकारी दाम पर बेच रहे हैं। विकास खंड में नौ एजेंसियों के धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन शाखा के सकलडीहा, महेसुआ, रानेपुर व रानेपुर व भारतीय खाद्य निगम भोजापुर चल रहे हैं। वहीं नैफेडकी ओर से अमावल व पीसीएस एजेंसी नईकोट, नसीरपुर और बछौली संचालित हैं। किसानों का आरोप है कि सभी केंद्र प्रभारी धान लेने में आनाकानी कर रहे हैं। कहीं नमी के नाम पर तो कहीं पहले से ही टोकन पूरा होने की बात कह किसानों को बरगला रहे हैं। उनके इस रवैये से किसान कई दिनों तक क्रय केंद्र के बाहर ठंड में सोने के लिए विवश हैं। अमावल गांव के किसानों ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भोजापुर स्थित केंद्र के प्रभारी धान लेने में आनाकानी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि एक ओर सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है वहीं किसानों का केंद्र प्रभारियों द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है। चेताया कि शीघ्र धान खरीद आरंभ नहीं की गई तो किसान आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनोज सिंह, बबलू सिंह, मुन्ना, मिंटू, गोलू, राजेंद्र राम, पिंटू खरवार, मुराहू, पंकज सिंह, पनारू शामिल रहे।
सकलडीहा। विकासखंड के फुल्ली मे नैफेड की ओर से संचालित क्रय केंद्र अमावल के नाम से चल रहा है जबकि क्रय केंद्र अमावल गांव में होना चाहिए। बावजूद इसके केंद्र पांच किलोमीटर की दूरी पर फुल्ली गांव के पास चल रहा है। किसानों ने केंद्र को अमावल गांव मे संचालित किए जाने की मांग की है। किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से जमे डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव के कारण क्रय केंद्र प्रभारी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने डिप्टी आरएमओ के स्थानांतरण की मांग की है।