{"_id":"6ae0ffc933823541540c0a76","slug":"two-women-buried-after-a-mound-of-earth-collapses-one-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156809-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत
विज्ञापन
तेतरा देवी, फाइलफोटो, मिट्टी का टीला गिरने से मौत की खबर के लिए,
चहनिया। बलुआ कस्बे की निषाद बस्ती में मंगलवार को घरों की छपाई के लिए मिट्टी खोद रहीं दो महिलाएं अचानक टीला ढहने से उसके नीचे दब गईं। हादसे में तेतरा देवी (54) की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मीना देवी (36) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद बस्ती में चीख-पुकार मच गई। मृतका के परिवार में मातम पसरा है, वहीं, घायल महिला के सामने तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
बलुआ कस्बे की निषाद बस्ती निवासी तेतरा देवी (54) पत्नी छोटन निषाद और लक्ष्मीना देवी (36) पत्नी भोनू निषाद मंगलवार को घरों की छपाई के लिए गंगा किनारे स्थित बंजर जमीन से मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर ढह गया और दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं।
विज्ञापन
उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए।
वहां चिकित्सकों ने तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लक्ष्मीना देवी के एक पैर की हड्डी टूट गई है और कमर में भी गंभीर चोट आई है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और लेखपाल सतीश सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मिट्टी का टीला ढहने से एक महिला की मौत हुई है। शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।