फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Promotions are being carried out in curfew by tying posters around the dog's neck

कर्फ्यू में खुद लाचार तो कुत्ते के गले में पोस्टर बांधकर करा रहे प्रचार

Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Promotions are being carried out in curfew by tying posters around the dog's neck
नौगढ़। विकास खंड के परसहवां गांव में गले में पोस्टर लटकाए कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों में चर्चा है कि कर्फ्यू के दौरान कार्रवाई से बचने के लिए प्रत्याशी ने कुत्ते को प्रचार का माध्यम बनाया है। वहीं प्रत्याशी का कहना है कि चुनाव आयोग की नियमावली में कुत्ते से प्रचार करने पर कहीं भी रोक का आदेश नहीं है।
विज्ञापन

विकासखंड के परसहवां और शमशेरपुर गांव में नौ मई को पुनर्मतदान होना है। कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइन के बावजूद भी बुधवार को मुर्गा पार्टी कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके बाद अन्य प्रत्याशी भी भीड़ में प्रचार करने से बच रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं पुलिस उन पर न कार्रवाई कर दे। इसी बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों में एक कुत्ते का वीडियो खूब वायरल होने लगा। परसहवां के प्रत्याशी अपना प्रचार करने के लिए आवारा कुत्तों का उपयोग कर रहे हैं। चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो वायरल करते हुए आयोग को जानकारी दी है कि उम्मीदवार कुत्तों पर अपने पोस्टर और पर्चे चिपका रहे हैं और उन्हें इधर-उधर घूमने दे रहे हैं। नाम न जाहिर करने की अपील करते हुए उम्मीदवार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता में ऐसा कोई नियम नहीं है जो हमें प्रचार के दौरान आवारा कुत्तों का उपयोग करने से रोकता है। हम किसी भी तरह से जानवर को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। दरअसल हम कुत्तों को हर दिन भोजन कराते हैं। मतदाता भी इनके प्रति आकर्षित होते हैं। नौगढ़ के कई ग्रुपों में कुत्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed