फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Promoted the policies of Congress by taking out the pledge tour

प्रतिज्ञा यात्रा निकाल कर कांग्रेस की नीतियों का किया प्रचार

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Promoted the policies of Congress by taking out the pledge tour
पड़ाव। कांग्रेस की ओर से रविवार को प्रतिज्ञा यात्रा निकाल कर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया गया। नियामतबाद ब्लाक के मढ़िया न्याय पंचायत के मढ़िया गांव से शुरू हुई यात्रा आधा दर्जन गांवों में घूमने के बाद कटेसर में पहुंच कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रियंका गांधी न सिफ़ॱर आम जनता के मुद्दों को पुरजोर तरीक़े से उठाकर सरकार की जवाबदेही तय की है बल्कि संगठन को भी मजबूत किया है। कांग्रेस के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता की शक्ति बनाने में जुटे है। कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की आवाज और मुद्दों को नकार दिया है। अपनी और देश की समस्याओं को मजबूती से रखने के लिए, महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा सरकार से जवाबदेही लेने के लिए, हमे साथ मिलकर बदलाव का साथ देना होगा। इसके पूर्व मढ़िया से यात्रा शुरू होकर बहादुरपुर, पड़ाव, जलीलपुर, चौराहट, भोजपुर, सेमरा होते हुए कटेसर पहुंची। यात्रा में रामजी गुप्ता, परमानंद पटेल, भवानी शरण सिंह, आनंद शुक्ल, नारायन मुर्ति ओझा, मधुराय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद, मुजाहिद अख्तर, सुल्तान खान, दयाराम पटेल, नवीन पांडेय, शाहजमा खान, विजय कुमार गुप्ता, जय प्रकाश पटेल, जटाशंकर तिवारी, सलीम अहमद, फुलचंद मौर्या, शिव कुमार पटेल रियाजुदिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed