फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Progress to make golden card bad, ADM angry

गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति खराब, एडीएम नाराज

Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Progress to make golden card bad, ADM angry
चंदौली। आयुष्मान योजना के तहत जिले में लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अफसर काफी सुस्त है। निजी अस्पतालों और सीएसी संचालक भी गोल्डेन कार्ड बनाने में सहयोग नहीं कर रहे है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा के दौरान अफसरों की जमकर क्लास लगाई। कहा कि योजना के तहत धांधली करने वाले अस्पतालों की सूची प्रस्तुत करें। ताकि ऐसे अस्पतालों का पंजीयन निरस्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा जा सके।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के जिला प्रबंधक अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में छह लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा देने का लक्ष्य है। लेकिन करीब चार लोगों का डाटा सही नहीं है। इसमें किसी का नाम, उम्र सहित अन्य विवरण गलत दर्ज है। ऐसे में लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। बताया कि आगे सीएचसी के माध्यम में गांवों में कैंप लगाकर लोगों के गोल्डेन कार्ड बनाने की योजना है। जो एक दिसंबर से जिले के सभी ब्लाकों में चालू हो जाएगी। एडीएम अतुल कुमार ने कहा कि आयुष्मान योजना के लिए सीएमओ ने डा. एनके चौधरी को नोडल बनाया है। लेकिन योजना के प्रगति की मॉनिटरिंग करने में काफी सुस्त है। इससे जरुरमंदों को लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि निजी अस्पतालों की भूमिका जरुर तय किया जाय। अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed