फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   programme in NSS camp

एनएसएस के शिविर में रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 07 Feb 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 07 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
programme in NSS camp
क्षेत्र के देवेंद्र नाथ पीजी कालेज हसनपुर और श्री कृष्ण महिला
विज्ञापन
महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट गाइड एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लगाया गया सात दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सकलडीहा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्ण लाल श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक कैलाश यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण लाल ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एनएसएस और स्काउट गाइड के तहत मिले प्रशिक्षण का लाभ उन्हें ही मिलेगा।

इससे उन्हें समाज और देश के हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। जिससे एक सशक्त भारत का निर्माण हो सकता है। इसके उपरांत स्काउट गाइड एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक करना सराहनीय है। इस दौरान पर्यावरण दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कव्वाली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वहीं छात्राओं ने एकांकी के माध्यम से लोगों को बताया कि केवल शिक्षित होना ही नहीं अपने अधिकारों के प्रति सचेत भी होना जरूरी है। इस अवसर पर रामाश्रय यादव, गजानन सिंह, लाल बहादुर तिवारी, ईश्वरचंद्र, इम्तियाज अहमद, गंगा प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।

 अध्यक्षता डा. महेश्वरी कांत पांडेय, संचालय परमहंस सिंह और आाभार व्यक्त हंस राज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed