फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Procession taken out in protest against the incident of violence against the girl student

छात्रा से दरिंदगी की घटना के विरोध में निकाला जुलूस

Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in protest against the incident of violence against the girl student
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के एक स्कूल में नौ वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को नगर के सुभाष पार्क से जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश में दुुष्कर्म की घटनाएं कम नहीं हो रही है। पहले हाथरस, फिर प्रयागराज और अब वाराणसी मं हृदयविदारक घटना हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र खरवार ने कहा कि योगी सरकार में वंचित, शोषित समाज और गरीब तबके के खिलाफ दरिंदगी, हैवानियत और गुंडागर्दी की खुली छूट मिली है। संतोष कुमार पाठक ने कहाकि भाजपा पूरे देश में संविधान दिवस मनाने की नौटंकी कर रही थी, तब समाज के अंतिम व्यक्ति को संविधान प्रदत्त सम्मानपूर्वक जीने के अधिकार का गला घोंटते हुए एक दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। बेटी की हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ। यह पूरी घटना योगी सरकार, प्रशासन और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है। कहा कि योगी सरकार में बच्चियां अब स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की छात्रा से हैवानियत ने लोगों को डरा दिया है। जुलूस में डॉ. दयाराम, प्रवीण चौबे , ज्ञान पांडेय, ओम प्रकाश भारती, विकास कुमार, मेहराब, संतोष कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed