फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Problems of farmers raised before Deputy Chief Minister

किसानों की समस्याओ को उप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया

Thu, 26 Nov 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Problems of farmers raised before Deputy Chief Minister
नियामताबाद। जनपद में गेहूं के बीज की सब्सिडी किसानों के खाते में न आने व धान क्रय केंद्र की दुर्व्यवस्था का मुद्दा भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष उठाया। इस पर उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पिछले दिनों लखनऊ में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धान खरीद में बहुत अधिक अनियमितता बरती जा रही है। वहीं मजबूरी में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम दर पर अपनी उपज को बेचने पर विवश हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान संघ ने कहा कि फसल अवशेष जलाने पर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसमें उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बताया कि आवारा पशुओं से फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंच रहा है। इसके लिए समुचित उपाय किए जाए। बिजली बिल भुगतान के अभाव में किसानों के कनेक्शन न काटे जाए, बल्कि किसानों से छूट के साथ किश्त के रूप में भुगतान लिया जाए। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री रामकुमार जुनैल, संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह समेत सभी प्रांतों के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed