फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Private hospital was running on the license of a medical store, sealed

Chandauli News: मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर चला रहा था निजी अस्पताल, सील

Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Private hospital was running on the license of a medical store, sealed
बैरिया। कस्बे के खाकी बाबा के मठिया के पास दवा दुकान के लाइसेंस पर निजी अस्पताल चलता मिला। अपर सीएमओ डॉक्टर पद्मावती गौतम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती ऑपरेशन वाली तीन महिलाओं सहित चार महिलाओं व नवजातों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में शिफ्ट किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में मेडिकल स्टोर के पीछे एक मकान पर मानक को दर किनार कर अस्पताल संचालन मिला। उसमें मुस्कान देवी निवासिनी चांदपुर भर्ती थी, उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ है। पिंकी देवी पत्नी पिंटू साह निवासी सिताब दियारा व प्रीति मिश्रा पत्नी योगेंश मिश्रा निवासी तिवारी की मिल्की दोनों का 22 फरवरी को ऑपरेशन से बच्चा हुआ है। मधु पत्नी प्रमोद राम निवासी धतुरी टोला जिन्होंने जीएनएम की पढ़ाई की है और सिताब दियारा निवासी नेहा (26) की बच्चेदानी की सफाई की गई है।
विज्ञापन

जांच टीम ने अस्पताल के दो कमरों व एक ऑपरेशन थियेटर को जांच के बाद सील करा दिया। जांच टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास, सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. राजेश सरोज व सीएमओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के नायब तहसीलदार दीपक सिंह व बैरिया के चौकी इंचार्ज अजय कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे। सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक राजेश सरोज ने कहा कि अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच टीम ने बताया कि निजी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है।नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर अस्पताल चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed