फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Prevention of serious diseases is possible through timely diagnosis and treatment: Sanjeev Gond

समय पर जांच व इलाज से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव : संजीव

Thu, 18 Sep 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Prevention of serious diseases is possible through timely diagnosis and treatment: Sanjeev Gond
बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, नौबतपुर में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

शुभारंभ अवसर पर पहुंचे राज्य मंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण व जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
विज्ञापन


अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है। इसके तहत आभा आईडी निर्माण, आयुष्मान भारत योजना में नामांकन, टेली मेडिसिन परामर्श के साथ ही शुगर, बीपी, एनीमिया और टीबी जैसी बीमारियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अब तक का महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर के सरकारी केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।


10 मरीजों को पोषण पोटली दी
शुभारंभ समारोह के बाद मंत्री संजीव गोंड़, सांसद साधना सिंह, विधायकगण, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, सीडीओ आर. जगत साईं, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान टीबी से ग्रसित 10 मरीजों को पोषण पोटली भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed