फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Preparation to deliver pure water to 202 villages of the district

जिले के 202 गांवों में शुद्ध पानी पहुंचाने की तैयारी

Sun, 20 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparation to deliver pure water to 202 villages of the district
जल निगम विभाग जल जीवन मिशन के तहत जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना के का प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है। अभियान के पहले चरण मेें 96 पेयजल योजनाओं का खाका तैयार कर दिया गया है। इसके लिए 298.46 करोड़ रुपये की योजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। योजना के प्रथम चरण में 202 राजस्व गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पानी देने की योजना है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 तक नगरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जल निगम विभाग से कार्य योजना मंगाई गई है। जिले में कई स्थानों पर पेयजल को लेकर लोगों को संकट का सामना करना पड़ता है। विशेषकर गंगा के तटीय व नौगढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में लोग आज भी आर्सेनिकयुक्त गंदा पानी पीने को विवश हैं। इससे बच्चों सहित बड़े भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा गांवों में हैंडपंपों के खराब रहने से गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए शासन ने पेयजल योजना बनाई है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने कहा कि जिले में 96 पेयजल योजनाओं की कार्ययोजना तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजी गई हैं। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed