{"_id":"f17c6eca48e6b0a217fb57c5afbfb1eb","slug":"preparation-of-the-foundation-stone-of-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के शिलान्यास की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के शिलान्यास की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के पश्चात शीघ्र ही उसके शिलान्यास को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसे लेकर सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने रविवार को अपराह्न एक बजे मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए तैयार किए जा रहे मंच के नक्शे का अवलोकन कर वहां हो रहे कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जमीन को समतल बनाने के लिए दो जेसीबी लगा दी गई है। मंच लगभग 60 फीट लंबा और लगभग 30 फीट चौड़ा होगा। जिसके 25 फीट आगे डी घेरा होगा।
मंच के दाएं तरफ स्वागत स्टेज तैयार किया जाएगा। मंच से महज चंद कदम दूर हैलीपैड तैयार किया जा रहा है। बताया कि माधोपुर स्थित उद्यान विभाग की इस जमीन का जिलाधिकारी भी कई बार निरीक्षण कर चुके हैं और मेडिकल कालेज के लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है।
शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा इसके शिलान्यास की उम्मीद है। इसके लिए माधोपुर गांव से उद्यान विभाग की जमीन, जहां मेडिकल कालेज प्रस्तावित है, तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि जमीन का अवलोकन किया जा चुका है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के आगमन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।