फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pregnant suffering from labor pain for ten hours

दस घंटे प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, नहीं आए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ..

Sun, 09 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pregnant suffering from labor pain for ten hours
शिकारगंज । तमाम सख्ती के बाद भी जिले में स्वास्थ्य महकमे के लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो-दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के तैनात होने के बाद भी अस्पताल में दस घंटे तक गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद शनिवार की दोपहर में गर्भवती का आपरेशन से प्रसव कराया गया। चिकित्सकों के इस रवैये को लेकर परिवार वालों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी श्रेया पांडेय को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शनिवार की भोर में तीन बजे चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया। गर्भवती को देखने के बाद महिला चिकित्सक डॉक्टर रोमा ने ऑपरेशन की सलाह दी। अस्पताल में तैैनात एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के मौके पर मौजूद नहीं होने के कारण उस समय प्रसव नहीं हो सका। इस दौरान गर्भवती दर्द से तड़पती रही। दिन में एक बजे तक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के नहीं आने पर परिवार लोगों ने हंगामा करना शुरू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. अजय कुमार गौतम ने मोबाइल पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को सूचना दी। तब जाकर गर्भवती का आपरेशन हो सका। इस संबंध में सीएमएस डॉ. अजय कुमार गौतम ने कहा कि अस्पताल में दो-दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ है। जिनकी ड्यूटी 24- 24 घंटे के लिए लगाई जाती है। अनुपस्थित एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed