फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PRD in the Meeting

पीआरडी जवानों की बैठक

Thu, 11 Jun 2015 02:09 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
PRD in the Meeting
पीआरडी जवानों की बैठक बुधवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें संगठन
विज्ञापन
सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही जवानों को नियमित ड्यूटी नहीं मिलने पर आगे की रणनीति बनाई।

 इस दौरान कहा कि सभी को अब हक के लिए संघर्ष करने को तैयार रहना होगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हम  जवानों को सिर्फ दुर्गा पूजा, बकरीद और दीवाली जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई  जाती है।

 इसके बाद हमारी ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। जिससे सभी के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर हम सभी को नियमित ड्यूटी नहीं मिलता है तो आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।


जवानों ने आरोप लगाया कि युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा अपनी मर्जी से जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है इस अन्याय का विरोध किाया जाएगा । इस अवसर पर राजकुमार, सुरेश, संजय यादव, रामविलास, जोखन राम, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामगहन यादव और संचालन रामविलास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed